पलामू, अक्टूबर 28 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र स्थित बटाने डैम में बुधवार की सुबह पानी में एक व्यक्ति का शव छहलाया हुआ मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को डैम से बाहर निकाला। नौडीहा के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मड़वा ग्राम पंचायत निवासी 55 वर्षीय ललन भुइंया के रूप में हुई है। वह पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता था। बुधवार को उसका शव डैम में मिला जिसे कब्जे में लेकर मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बटाने डैम में एक माह के भीतर डूबने से मौत की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद प्रशासन...