पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। बटाने जलाशय योजना की सुरक्षा, पर्यटन विकास और मत्स्य पालन की संभावनाओं को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक करते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने संबंधित पदाधिकारियों और अभियंताओं से योजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि बटाने जलाशय की संरचना काफी पुरानी है। ऐसे में सुरक्षा मानकों का आकलन कर आवश्यक संरचनात्मक सुधार की संभावनाओं पर काम किया जाए। उन्होंने बांध तक जाने वाली सड़क को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि जलाशय के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में पानी का प्रवाह अधिक रहता है। नववर्ष और त्योहारों के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: डीएम ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और साफ-सफा...