पलामू, अगस्त 20 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के बजराहा मोहल्ला में बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज(आरओबी) का निर्माण कार्य शिलान्यास के करीब दो महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने गत 23 जून को करीब 101 करोड़ की लागत से बनने वाले आरओबी व बजराहा व चेड़ाबार के बीच कोयल नदी पर 12 वर्ष पूर्व निर्मित हाई लेवल पुल के पहुंचपथ निर्माण के लिए शिलान्यास किया था।

भूमि अधिग्रहण में अड़चन परंतु संबंधित भूअर्जन कार्य आगे नहीं बढ़ने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को संबंधित रैयत मेदिनीनगर अंचल कार्यालय पहुंचकर स्थिति को समझने का प्रयास करते हुए निदान निकालने की मांग की। कार्य आदेश प्राप्त कर चुकी कंपनी के अधिकारी ई. सुधीर शुक्ला के बताया कि जैसे ही संबंधित जमीन उन्हे उपलब...