पलामू, अक्टूबर 16 -- Palamu News: बच्चों ने गरबा-डांडिया नृत्य कर मोहा मन पाटन। प्रखंड के सिरमा स्थित इनक्रेडिबल नेशनल स्कूल में दुर्गापूजा एवं नवरात्र के अवसर पर डांडिया और गरबा नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। विद्यालय की निर्देशिका प्रतिमा कुमारी और प्राचार्य अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों की जानकारी मिलती है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: मां दुर्गा के नौ रूपों का मंचन कर बच्चों ने मोहा मन विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी बच...