पलामू, सितम्बर 14 -- Palamu News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज विश्रामपुर। नौगढ़ा ओपी क्षेत्र के लालगढ़ गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। मीना कुंवर और अनमोल पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। ओपी प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्रति प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रथम पक्ष के पांच और द्वितीय पक्ष के 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...