पलामू, सितम्बर 20 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। फूल व्यवसाय संघ गढ़वा-पलामू की रविवार को मेदिनीनगर में हुई बैठक में कारोबार से जुड़े सदस्यों ने विमर्श करते हुए कई नियम बनाए। इसका उद्देश्य व्यवसाय को व्यवस्थित करना है। बैठक में तय किया गया कि 20 सितंबर से 30 सितंबर तक स्थानीय लोगों से फूल नहीं लिया जाएगा। इस समयावधि के बाद स्थानीय लोगों से फूल खरीदने को लेकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार काम किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बाहर से आने वाले किसी व्यक्ति के फूल या माल के संबंध में संघ के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित सदस्य व्यवसायी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: दुर्गा पूजा को लेकर कमिटी की हुई बैठक बैठक में व्यवसाय के दौरान माल के खराब होने अथवा किसी अन्य प्रकार...