पलामू, सितम्बर 14 -- Palamu News: हरिहरगंज। प्रखंड कार्यालय में चल रहे एसआईआर के दौरान फर्जी स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, मामले में अंसारी बिगहा निवासी मोहम्मद जमील अंसारी की पत्नी फातमा परवीन तथा सीता हाई स्कूल के सामने स्थित अंकित प्रज्ञा केंद्र के संचालक को आरोपी बनाया गया है। सीओ मनीष कुमार सिन्हा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हरिहरगंज के थाना के एसआई कुमार सौरभ ने बताया कि सीओ के दिए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- स्टांप एवं निबंधन विभाग के अभिलेखागार में वसीयत से छेड़छाड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...