पलामू, सितम्बर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर। सदर थाना की पुलिस ने फर्जी चालान और परमिट के सहारे स्टोन चिप्स की अवैध ढुलाई करते एक हाइवा को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान औरंगाबाद (बिहार) के जम्होर थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी नीरज कुमार और हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब निवासी धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने गिट्टी लदा 18 चक्का वाला हाइवा, मोबाइल फोन, फर्जी चालान और परमिट बरामद किया है। मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि चैनपुर थाना क्षेत्र के धावा कशर प्लांट से गिट्टी लोड कर हाइवा ले जाया जा रहा है। जांच के दौरान चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मध्य प्रदेश शासन का फर्जी चालान इस्तेमाल कर चैनपुर से गिट्टी लोड करने और राजस्व क...