पलामू, सितम्बर 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू में खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026-27 फंड के अभाव में प्रखंड स्तर पर शुरू नहीं हो सका है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दो बार तिथि निर्धारित की गई ,परंतु दोनों तिथि टल गई है। झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के तत्वावधान में प्रखंड और जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है,परंतु इस मद में विभाग के पास किसी तरह की राशि नहीं रहने के कारण प्रखंड स्तर पर बीइइओ भी प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता कराने में असमर्थता जताई है। प्रखंड स्तर से जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का को आवेदन दिया है कि किसी तरह का फंड उपलब्ध नहीं रहने के कारण प्रखंड स्तर पर खेलो झारखंड प्रतियोगिता कराना संभव नहीं है। इस प्रतियोगिता के तहत अंडर 17 बालक और बालिकों के लिए एथलेटिक्स, खो-खो-कबड्डी, हॉल समेत कुल 23 इवेंट्स हो...