पलामू, अगस्त 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के भूतल में शनिवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव,विशिष्ट अतिथि अधीक्षक डॉ अजय कुमार , डीआरसीएचओ डॉ एस के रवि, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ नीलम होरो, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव विशाल , डॉ अभय कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह भी पढ़ें- भागलपुर : आज से अस्पतालों में मनेगा स्तनपान सप्ताहकार्यक्रम का उद्देश्य सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक अगस्त से 7 अगस्त तक यह पूरे जिले में स्तनपान दिवस मनाया जाएगा। वर्तमान समय में महिलाएं वजन बढ़ जाएगा, मोटा हो जाएंगे जैसे विभिन्न भ्रांतियां और रूढ़िवादी सोच के कारण बच्चे को दूध नहीं पिलाती है ।...