पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय में, 90 मिनट सार्थक पहल : मार्गदर्शन एवं संवाद, कार्यक्रम का तृतीय सत्र रविवार को आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता और उनकी पत्नी वेदिका मेहता ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। सत्र के दौरान कथन आधारित प्रश्नों, शब्दों के संदर्भगत अर्थ और तार्किक निष्कर्ष निकालने की तकनीकों पर चर्चा की गई। ऋत्विक मेहता ने कहा कि किसी भी कथन का निष्कर्ष उसमें दी गई जानकारी के आधार पर निकालना चाहिए, न कि बाहरी तथ्यों या व्यक्तिगत धारणाओं के आधार पर। उन्होंने विद्यार्थियों को 10 से 12 प्रश्नों का अभ्यास कराते हुए उनकी तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न...