Palamu News: प्रशिक्षु आईएएस ऋत्विक मेहता ने पंडवा व गाड़ीखास में शिविर का किया निरीक्षण
पलामू, अक्टूबर 7 -- Palamu News: पंडवा, प्रतिनिधि। छतरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस ऋत्विक मेहता ने बुधवार को पंडवा प्रखंड मुख्यालय के पंचायत भवन और गाड़ीखास पंचायत में आयोजित विशेष शिविरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में चल रहे एसआईआर कार्य, अभिलेखों तथा आमजनों से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को प्रतिदिन आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक योग्य लोगों का नाम प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंडवा बीडीओ सह सीओ अंजली मेहता ने बताया कि प्रखंड की सभी आठ पंचायतों में प्रतिदिन विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Jamtara News: डीसी ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.