पलामू, नवम्बर 10 -- प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर मानदेय भुगतान रोका Palamu News: मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। सतबरवा प्रखंड के राजकीकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रांकी खुर्द की सहायक अध्यापक (पारा) शिक्षिका अन्नपूर्णा कुमारी का झारखंड अधिविद्य परिषद् के मध्यमा का प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उसके मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी गई है। समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय ने बताया कि उसके प्रमाण पत्र को जैक को सत्यापन के लिए भेजा गया था,वहां से प्रमाण पत्र को फर्जी करार दिया गया है। उन्होंने कहा कि तत्काल उसके मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी गई है। उसके विरूद्ध एफआईआर भी कराया जाएगा। इस संबंध में तत्कालीन डीएसइ रंधीर कुजूर को भी पत्राचार किया जाएगा। सतबरवा के बनारसी मांझी ने सीपी ग्राम पोर्टल पर उक्त पारा शिक्षिका के विरूद्ध शिकायत दर...