Palamu News: प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर पारा शिक्षिका का मानदेय भुगतान रोका
पलामू, नवम्बर 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रांकी खुर्द की सहायक अध्यापिका (पारा शिक्षिका) अन्नपूर्णा कुमारी का झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) का मध्यमा प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। प्रमाणपत्र के फर्जी होने की पुष्टि के बाद तत्काल प्रभाव से उनके मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी गई है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की भी तैयारी की जा रही है। समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय ने बताया कि शिक्षिका के प्रमाण पत्र को सत्यापन के लिए जैक बोर्ड भेजा गया था। पहली बार प्रमाण पत्र को लेकर संदेह उत्पन्न होने पर दोबारा पत्र और प्रमाण पत्र भेजकर सत्यापन कराया गया। जैक बोर्ड ने दोबारा जांच के बाद प्रमाण पत्र को फर्जी करार दिया है। एडीपीओ ने बताया कि शिक्षिका ने एक बार लिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.