पलामू, जुलाई 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। चैनपुर के सहोदय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में दो दिनों तक चलने वाले प्रमंडल स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का उदघाटन पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक माकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं,बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास करता है। यह भी पढ़ें- 65वीं प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाजउद्घाटन समारोह उन्होंने खिलाड़ियों को टीम भावना से खेलने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने टीम भावना से कोई भी काम किया जाए,तो सफलता...