पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड स्कूल प्रतिभा खोज -2026 के तहत आयोजित झारखंड स्कूल आइडल - सुर और ताल संग्राम के प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने गायन और नृत्य में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के मेजबानी में प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिला के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिए। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि मेदिनीनगर नगर निगम के उप महापौर मनोज कुमार सिंह, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार दुबे, राज्य परियोज...