पलामू, नवम्बर 18 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रेहला स्थित संत तुलसीदास(एसटीडी) इंटर कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य के पद को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को गहरा गया। प्रभार हस्तांतरण को लेकर जारी खींचतान के बीच प्रभारी प्राचार्या अर्चना कुमारी के नेतृत्व में शिक्षक और कर्मचारी कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। इससे पहले कॉलेज के मुख्य द्वार पर तालाबंदी भी कर दी गई थी। इसके कारण कॉलेज का कामकाज प्रभावित हुआ और छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी। धरने का नेतृत्व कर रहीं अर्चना कुमारी ने झारखंड हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश तथा झारखंड एकेडमिक काउंसिल के पत्रांक का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने 27 मई 2026 के आदेश पर रोक लगाई है। जैक के 21 मई 2026 के प्रभावी पत्र के अनुसार उन्हें प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्य ...