पलामू, अगस्त 6 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा गांव निवासी प्रभात कुमार मेहता के अपहरण एवं हत्या मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी 23 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार को हरियाणा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाया है। वह पाटन थाना क्षेत्र के करौंधा गांव का निवासी है। उसे हरियाणा के यमुनानगर जिले से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में आर्म्स एक्ट के तहत पाटन थाना में एक मामला पूर्व से दर्ज है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के अनुसार 25 जुलाई 2026 को पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा गांव निवासी ठाकुर दयाल मेहता ने अपने पुत्र प्रभात कुमार मेहता के अपहरण की प्राथमिकी कराई थी। उन्होंने कुड़वा निवासी राहुल कुमार उर्फ राहुल राम उर्...