पलामू, नवम्बर 18 -- Palamu News: पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पंडवा प्रखंड में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित आवासों में लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। अपने नए पक्के मकान में प्रवेश करते ही लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। वर्षों से पक्के घर का सपना संजोए गरीब परिवारों के लिए यह अवसर यादगार बन गया। गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजली मेहता, प्रखंड प्रमुख गीता मेहता, जिला पार्षद माया कुमारी और उप मुखिया सुरजीत मेहता उर्फ टिंकू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होकर लाभुकों को नए आवास में प्रवेश करने पर बधाई दी तथा उनके सुखमय और सुरक्षित जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ परिवारों ...