पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर। गैर सरकारी संगठन नया सवेरा एलपीएस फाउंडेशन ने रविवार को शहर के होटल ब्लू बर्ड्स में संस्था की ओर से संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर एकदिनी कार्यशाला में जिले के ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों को संबंधित प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी दी। कार्यशाला में बताया गया कि नि:शुल्क कार्ड बनाकर सुविधा दी जाएगी। कार्ड से लाभार्थियों को लैब टेस्ट और विभिन्न चिकित्सीय जांच में सहायता मिलेगी। स्टेट कोऑर्डिनेटर आशीष चटर्जी ने कार्ड की उपयोगिता आदि पर प्रकाश डाला। जिला कोऑर्डिनेटर अंशु प्रिया ने समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। मौके पर इंदु तिवारी, गोपाल विश्वकर्मा, किरण कुमारी, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...