पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर। अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व मंगलवार को मेदिनीनगर सदर प्रखंड के पोलपोल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पोलपोल कस्बे के बेसिक स्कूल के प्रांगण में 20 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रावण दहन से पूर्व रामलीला के माध्यम से राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया, जिसका लोगों ने आनंद लिया। कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। पुतला दहन के बाद मां दुर्गा और राम दरबार की प्रतिमाओं का तालाब में विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रावण का पुतला दहन के साथ ही मनाया गया विजयादशमी गाजे-बाजे के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए और नम आंख...