पलामू, अगस्त 11 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना से संबंधित पोस्को एक्ट के तहत फरार वांछित आरोपी सह बरडीहा निवासी बीरबल साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। पुलिस उसे काफी दिनों से तलाश रही थी। गुप्त सूचना पर पाटन थाना की पुलिस ने रविवार की रात में आरोपी को गिरफ्तार किया। छापेमारी अभियान में किशुनपुर ओपी के प्रभारी चंद्रशेखर यादव व अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...