पलामू, सितम्बर 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के पेरियार रामास्वामी नायकर की जयंती पर मेदिनीनगर के बजराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भीम आर्मी पलामू जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार रावण ने कहा कि पेरियार रामास्वामी नायकर सामाजिक न्याय, समानता और तर्कवाद के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, अंधविश्वास और असमानता के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया। पेरियार के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा, आत्मसम्मान और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उनके संघर्ष और विचारों को याद करते हुए एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए, जहां हर व्यक्ति को सम्मान और समान अधिकार प्राप्त हो। यह भी पढ़ें- मूल निवासी संघ ने मनायी पेरियार की जयंती जिला महासचिव अनुराग कुमार भारती न...