पलामू, जुलाई 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों,शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कारगिल विजय दिवस मनाया। कारगिल विजय दिवसरविवार होने के कारण विद्यालय परिवार ने इसे शनिवार को मनाया। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी,शिक्षिका निशा कुमारी ,प्रियंका कुमारी,पूनम रानी,शिक्षक विजय कुमार ठाकुर,लैब इंस्ट्रक्टर अनूप कुमार मिश्रा,अध्यक्ष पार्वती देवी,वार्ड सदस्य अनीता देवी,उपाध्यक्ष ललिता देवी,संयोजिका रंजु देवी की मौजूदगी में बच्चों ने शहीद सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए प्रतीकात्मक रूप से कारगिल पर तिरंगा फहराया। साथ ही कारगिल शहीद अमर रहें व भारतीय सेना ज़िंदाबाद तथा वंदे मातरम के नारे लगाए। मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि कारगिल के शहीदों व भारतीय सैनिकों के पराक्र...