पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जताई शोक संवेदना हरिहरगंज। पलामू जिले के हुसैनाबाद क्षेत्र के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता सोमवार को नेमरा गांव पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व विधायक ने स्वर्गीय शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन के संघर्षों को याद किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।फोटो-नेमरा गांव में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता। यह भी प...