पलामू, सितम्बर 19 -- Palamu News: मेदिनीनगर। संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री स्व. रामदेनी राम एवं उनकी धर्मपत्नी शिवराज देवी की 27वीं पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सुदना स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए स्व.गुप्ताश्रद्धांजलि सभा का आयोजन अध्यक्षता पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला कुमारी सह 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, पलामू की उपाध्यक्ष सह स्व. रामदेनी राम की पुत्री विमला कुमारी व संचालन नेता विजय राम ने किया। सभा में परिवार के सदस्य, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्व मंत्री की प्रतिमा और उनकी पत्नी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मुख्य अतिथि का भाषण मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के वरि...