पलामू, अक्टूबर 26 -- Palamu News: पीटीआर प्रबंधन ने निजी वाहनों को अधिकृत गाड़ी के रूप में रोकने की मांग की मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्वयंसेवी संगठन सेसा के कार्यपालक निदेशक सह झारखंड राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के सदस्य डॉ. जसबीर बग्गा और महासचिव डॉ. कौशिक मल्लिक ने पलामू व्याघ्र परियोजना(पीटीआर) के कोर क्षेत्र के उप-निदेशक पीके जेना को समीक्षा ज्ञापन सौंपा। इसमें बेतला सफारी क्षेत्र, पलामू किला और कमलदह झील में अधिकृत वाहनों के रूप में निजी गाड़ियों के परिचालन पर सवाल उठाए गए हैं।

निजी वाहनों के परिचालन पर उठे सवाल ज्ञापन में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में निजी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाकर विभाग ने कुछ निजी वाहनों की बनावट में बदलाव कर उन्हें पर्यटन के लिए अधिकृत किया है। सेसा का आकलन है कि अधिकृत अधिकांश वाहन सफेद नंबर प्लेट वाले निजी...