Palamu News: पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग
पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर। एनएसयूआई के एनपीयू यूनिट अध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने विश्वविद्यालय प्रशासन से स्नाताकोत्तर सत्र 2025-27 सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों ने आगामी 27, 28 एवं 29 अक्तूबर को निर्धारित परीक्षा तिथियों को आगे बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में लगभग एक दशक बाद आयोजित होने वाली एक नवंबर को जेटेट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय की परीक्षा तिथि में बदलाव किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थी दोनों परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें। जेटेट परीक्षा झारखंड केअभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। विश्वविद्यालय की परीक्षा और जेटेट परीक्षा एक समय पर होती है, तो विद्यार्थियों को मानसिक दबाव और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.