Palamu News: पिपरा प्रखंड के जिला पार्षद ददन पासवान की ब्रेन हेमरेज से मौत
पलामू, अक्टूबर 9 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र के 55 वर्षीय जिला पार्षद ददन पासवान के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार की शाम ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हो गई। पिपरा प्रखंड के बरवाडीह गांव निवासी ददन पासवान शुक्रवार की सुबह में घर के पास अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। परिजन उन्हें रांची के रिम्स ले जा रहे थे, लेकिन लातेहार के रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है। पांच लड़की, एक लड़का और पत्नी सहित पूरा परिवार इस गहरे आघात से सदमे में डूबा है।
ददन पासवान के निधन पर शोक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.