पलामू, सितम्बर 6 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। हैदरनगर-मोहम्मदगंज मुख्य पथ पर सबनवा गांव के समीप रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में डाली गांव निवासी शंभू राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शंभू राम स्कूटी से डाली पथ से मुख्य सड़क पर प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदगंज की ओर से हैदरनगर जा रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर हैदरनगर-मोहम्मदगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क दुर्घटना व जाम सूचना मिलने पर मोहम्मदगंज और हैदरनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। मोहम्मदगंज के बीडीओ सह सीओ रणवीर कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने तत्काल राहत...