पलामू, सितम्बर 3 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के पिपरा प्रखंड की तेंदुई पंचायत अंतर्गत पिंजरही गांव में पिछले एक माह से ट्रांसफॉर्मर जल जाने से बिजली संकट से लोग जूझ रहे हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम में काफी परेशानी हो रही है। यहां तक कि मोबाइल चार्ज कराने के लिए भी लोगों को दूसरे टोले में जाना पड़ रहा है। ग्रामीण रामजन्म सिंह, महेंद्र सिंह और संजीत सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद से गांव में बिजली नहीं है। बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। झामुमो के पिपरा प्रखंड अध्यक्ष राजन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार को दी गई है। अभियंता ने जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...