Palamu News: पार्किंग व्यवस्था के बिना चालान काटना अनुचित
पलामू, नवम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के बावजूद परिवहन विभाग द्वारा ऑनलाइन चालान काटे जाने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव विजय मेहता ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पहले प्रशासन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराए, इसके बाद यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराए। विजय मेहता ने कहा कि शहर के बाजारों और प्रमुख सड़कों पर वाहन खड़ा करने के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आम नागरिकों पर ऑनलाइन चालान के जरिए आर्थिक बोझ डालना न्यायसंगत नहीं है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के जुर्माना लगाने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने इसे तानाशाही जैसी व्यवस्था बताते हुए जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से अविलंब पार्किंग स्थल चिह्नित कर समुचित सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही पार्किंग व्यवस्था ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.