पलामू, अक्टूबर 3 -- Palamu News: पांडू में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को सांसद ने किया सम्मानित विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पांडू प्रखंड के करमडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को सम्मानित किया तथा केंद्र के बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनके बीच फल वितरित किया। साथ ही लाभार्थी माताओं को पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ 'आंगन-मिलन'आंगनबाड़ी सेविका का योगदान सांसद ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभि...