पलामू, सितम्बर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू एसपी कपिल चौधरी ने गुरुवार को पांडू थाना सहित महुदंड, लठेया और खजूरी पिकेट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पांडू थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, पासपोर्ट सत्यापन तथा थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसपी ने गंभीर और लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। अनुसंधान पूरा कर समयबद्ध तरीके से आरोप-पत्र दाखिल करने को कहा साथ ही लंबित वारंट और कुर्की के त्वरित निष्पादन तथा फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। पांडू थाना के निरीक्षण के बाद एसपी ने महुदंड, लठेया और खजूरी पिकेट का भी जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...