Palamu News: पांडू के शराब दुकान से चोरी मामले में पूर्व कर्मी गिरफ्तार
पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांडू बाजार स्थित अनुज्ञप्तिधारी शराब दुकान से करीब 80 हजार रुपये चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व कर्मी 28 वर्षीय आनंद सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, चोरी की रकम में से 15 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। डेहरी ऑन सोन निवासी विनय कुमार के लिखित आवेदन पर पांडू थाना में कांड संख्या 48/2026 के तहत सात अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी की गई थी। आवेदन में बताया गया था कि छह अगस्त की रात चोर ने दुकान का ताला खोलकर नकदी रखने वाला छोटा बक्सा और उसमें रखे करीब 80 हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं। पांडू के थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है。
अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.