Palamu News: पांच दिन बाद पुजारी के भाई को किया गया सकुशल बरामद
पलामू, सितम्बर 7 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। शहर के मणि पर्वत विलासगढ़ मंदिर के पुजारी सौरभ रंजन दूबे के 35 वर्षीय भाई राजू दूबे पांच दिन बाद रविवार की देर शाम सकुशल मिल गए। राजू के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। वह औरंगाबाद शहर के बाइपास के समीप मिले, जहां से परिजन उन्हें अपने साथ पैतृक गांव ले गए। सौरभ रंजन दूबे ने बताया कि राजू औरंगाबाद जिले के अंबा में किराये के मकान में रहकर एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। दो सितंबर को दोपहर के समय वह अचानक मकान से लापता हो गए थे। उनका मोबाइल फोन भी घर पर ही छूट गया था। यह भी पढ़ें- Khagaria News: लापता युवक का सातवें दिन भी कोई अता-पता नहीं इसके बाद परिजनों ने अंबा और आसपास के इलाकों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। रविवार की शाम राजू ने किसी दूसरे व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.