पलामू, अक्टूबर 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय जनता पार्टी की सेवा संकल्प यात्रा का सोमवार को पलामू जिले के छतरपुर, पंडवा और हरिहरगंज में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वडनगर से चलकर रविवार को पलामू पहुंची यात्रा की सोमवार को छतरपुर होते हुए वाराणसी के लिए रवाना हुई। रविवार को मेदिनीनगर में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी आदि ने स्वागत किया था। छतरपुर में भाजपा नेता व पूर्व सांसद मनोज कुमार भुइयां एवं पूर्व विधायक पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से अगवानी की। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों का पड़वा मोड़ पर भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागतकार्यक्रम की शुरुआत ढोल-नगाड़ों और पार्टी के नारों के बीच कार्यकर्ताओं तथा शहर क...