पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू से बिहार की ओर जा रही ट्रेन में ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की नबीनगर(बिहार) की टीम ने 3 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 63557 अप की जांच के दौरान लावारिस ट्रॉली बैग से 28 लीटर शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 5,400 रुपये बताई गई है। मुखबिर से मिली सूचना पर निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक शिव शंकर यादव, आरक्षी संजीव कुमार, सत्य प्रकाश और शैलेश कुमार शर्मा ने ट्रेन की जांच की। नवीनगर रेलवे स्टेशन पर कोच संख्या ईसी-218507 में लावारिस बैग मिला। तलाशी के दौरान उसमें 200-200 मिलीलीटर की 40 बोतल छबीली देशी शराब और 500-500 मिलीलीटर की 40 बोतल किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर बरामद हुई। यह भी पढ़ें- ट्रेन के ट्रॉली फ्रेम के नीचे छिपी थी शरा...