पलामू, अगस्त 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू में सोमवार की देर शाम से शुरू होकर मंगलवार को दिनभर जारी रही रिमझिम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। जिले में मंगलवार को कुल औसतन 21.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मेदिनीनगर में सर्वाधिक 50 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके कारण नगर निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के किनारे जलजमाव और गड्ढों की स्थिति गंभीर हो गई है। कई स्थानों पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया। मेदिनीनगर के अलावा पांकी में 47 मिलीमीटर, तरहसी में 42 मिलीमीटर, सतबरवा व ऊंटारी रोड में 39-39 मिलीमीटर बारिश हुई है। मोहम्मदगंज में मात्र 4.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश से जहां शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या बढ़ी है, खरीफ फसलों के लिए बारिश को लाभकारी माना जा रहा है। जिले में...