पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: पलामू में मिठाइयों की मांग के अनुरूप उत्पादित नहीं होता है दूध, बाहर के दूध व उत्पादों पर निर्भरता यह भी पढ़ें- Banka News: त्योहारों की मिठास में मिलावट का जहर! आखिर कहां से आ रहा अतिरिक्त मावा? मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन में पलामू के बाजारों में मिठाइयों, मावा, पनीर, घी और अन्य दुग्ध उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। मिठाई दुकानों में बिक्री बढ़ती है और शादी-विवाह के आयोजनों में भी बड़ी मात्रा में मिठाइयों का इस्तेमाल होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जिले में उत्पादित दूध से इतनी बड़ी मांग पूरी हो जाती है? अगर नहीं, तो अतिरिक्त दूध, मावा और पनीर कहां से आता है? इस आपूर्ति की गुणवत्ता की निगरानी कितनी प्रभावी है? इन सवालों का जवाब जिले में दूध उत्पादन, बाहर से आने वाले कच्चे म...