पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: पलामू में बड़े स्क्रीन के टीवी और एआई फीचर्स वाले होम अप्लायंसेज की बुकिंग तेज मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। धनतेरस, दीपावली और शादी-विवाह का लग्न नजदीक आने के साथ पलामू जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस की बुकिंग तेज हो गई है। मेदिनीनगर सहित जिले के बाजारों में ग्राहक स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, ओवन और अन्य घरेलू उपकरणों की खरीदारी के लिए बुकिंग करा रहे हैं। त्योहारों पर मिलने वाले आकर्षक ऑफर्स के कारण प्रीमियम ब्रांडेड उत्पादों के प्रति ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। इस बार ग्राहक सामान्य टीवी और फ्रिज के बजाय आधुनिक तकनीक वाले उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बड़ी स्क्रीन के स्मार्ट टीवी, एआई फीचर्स वाले स्मार्टफोन और स्मार्ट होम अप्लायंसेज की मांग बढ़ी है। टीवी की बुकिंग में 32 और 42 इंच के मुकाबले ...