Palamu News: पलामू में पीएम-जनमन के नौ बहुउद्देशीय केंद्र अधूरे
पलामू, अक्टूबर 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनधि। पलामू जिले में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम-जनमन) के तहत बनाए जा रहे 22 मल्टी पर्पस सेंटर में से नौ का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। वित्तीय वर्ष 2024-25 से चल रही इस योजना में फंड के अभाव के कारण निर्माण कार्य बाधित है। प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर 60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिला कल्याण विभाग के अनुसार अब तक 13 केंद्रों का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन उनका संचालन शुरू नहीं हुआ है। जनजातीय कार्य मंत्रालय की इस योजना का उद्देश्य दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले आदिम जनजातीय परिवारों को एक ही छत के नीचे बुनियादी सुविधाएं और सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है। जिला कल्याण विभाग के अनुसार निर्माण पूरा होने वाले केंद्रों में सतबरवा के सलेया, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.