पलामू, जुलाई 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। एथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल को लेकर उपभोक्ताओं के बीच व्याप्त भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि इसे दूर करने के लिए पलामू जिले के पेट्रोल पंपों पर जागरूकता बैनर और पोस्टर अबतक नहीं लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Ghumla News: गुमला के पेट्रोल पंपों पर नहीं लगे ई 20 पेट्रोल के सरकारी होर्डिंगजागरूकता की कमी पलामू जिले के पेट्रोल पंप ऑपरेटर एसोसिएशन के सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अब तक ई-20 पेट्रोल के उपयोग से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं हुई है। इंजन में खराबी या किसी अन्य तकनीकी समस्या की सूचना उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि ई-20 पेट्रोल के संबंध में सरकार की ओर से अब तक कोई अलग जागरूकता अभियान या विशेष दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। एक अन्...