Palamu News: पलामू प्रमुख संघ ने किया कड़ा विरोध
पलामू, सितम्बर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर/पंडवा। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के जिला स्वास्थ्य समिति के आलोक में 8 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक का पलामू जिला प्रमुख संघ ने बहिष्कार किया। संघ की जिला अध्यक्ष गीता मेहता ने सिविल सर्जन पर मनमानी और तानाशाही कार्यशैली का आरोप लगाते हुए रोष जताया। उन्होंने कहा कि विभागीय पत्र की सदस्य सूची में क्रमांक 10 पर सभी प्रमुख को अधिकृत सदस्य बनाया गया है। प्रखंड स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष होने के नाते ग्रामीण स्वास्थ्य समस्याओं को जिला स्तर पर रखना प्रमुखों का अधिकार है। इसके बावजूद किसी भी प्रखंड प्रमुख को बैठक की लिखित या आधिकारिक सूचना समय पर नहीं दी गई। गीता मेहता ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से ग्रामीणों के स्वास्थ्य हित प्रभावित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.