पलामू, अक्टूबर 4 -- Palamu News: पलामू ने सासाराम एफसी को हराकर फाइनल का खिताब जीता सतबरवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कसियाडीह खेल मैदान में शुक्रवार को स्वास्तिक फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सूरज स्पोर्टिंग क्लब मुरु सोसई ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट टूर्नामेंट का फाइनल स्व. ठकुराई अजेंद्र नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पलामू टाइगर ने सासाराम की टीम को दो गोल से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। निर्धारित समय में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। अतिरिक्त समय में पलामू टाइगर ने लगातार दो गोल दागकर मुकाबला अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सतबरवा के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, केपी सिंह, प्रदीप नारायण सिंह, सूरज सिंह, टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष प्रेमचंद प्रसाद औ...