पलामू, जुलाई 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में वनोत्पाद को बढ़ावा देने और किसानों की आय को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने सिद्धों कान्हो कृषि एवं वनोपज सहकारी संघ पलामू के माध्यम से 339 किसानों को लाह की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए तैयारी की है। इसमें से 287 नए किसान हैं। लाह की खेती के लिए लिए 87 किसानों को पांच दिनी प्रशिक्षण और 200 किसानों को एकदिनी प्रशिक्षण करा दिया गया है। इसके अलावा 52 पुराने किसान जो पहले से लाह की खेती करते आ रहे हैं उनके बीच निःशुल्क बीज का वितरण की योजना बनाई है। किसानों को प्रशिक्षण देकर लाह उत्पादन में उपयोग होने वाले किट उपलब्ध कराया गया है। प्रशिक्षित किसानों के बीच लाह के रंगीनी किस्म का बीज का वितरण सितंबर-अक्तूबर के बीच में किया जाएगा। प्रत्येक किसानों के बीच चार किलोग्राम बीज...