Palamu News: पलामू जिले का पहला डिजिटल पंचायत बना किशुनपर, 10 मिनट में डेथ सर्टिफिकेट
पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: पाटन, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन प्रखंड की सांसद आदर्श पंचायत किशुनपुर ने खुद को डिजिटल पंचायत के रूप में विकसित करने नई पहल की है। पंचायत को जिले की पहली डिजिटल पंचायत बताया गया है। पंचायत सचिवालय में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था के बाद ग्रामीणों को आवश्यक प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को डिजिटल किया गया है। इसी व्यवस्था के तहत मनिका निवासी स्व. विजय तिवारी का मृत्यु प्रमाणपत्र ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच के बाद महज 10 मिनट में तैयार किया गया। प्रमाणपत्र बनाकर गुरुवार को उनकी पत्नी सविता देवी को सौंपा गया। पंचायत स्तर पर डिजिटल माध्यम से इतनी कम अवधि में प्रमाणपत्र जारी होने से ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है। सांसद विष्णु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.