पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिला राइफल शूटिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में पहला जिला स्तरीय चैंपियनशिप 19 जुलाई चियांकी के गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 7 बजे से होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश देव ने बताया कि कि झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन का 29 से 31 जुलाई तक प्रस्तावित 16वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जिला स्तरीय चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अवसर दिया जाएगा। सचिव सुमित वर्मन ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी प्रशिक्षित राइफल शूटर होने चाहिए। प्रतिभागियों के पास अपनी एयर राइफल/एयर पिस्टल तथा पेलेट होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में कोई प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया है। उद्देश्य केवल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर देना है। मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष दे...