पलामू, जुलाई 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला परिषद की सामान्य प्रशासन समिति की मंगलवार को अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंतरिक आय बढ़ाने, अनावंटित सैरातों के निष्पादन, बकाया किराया वसूली, 15वें वित्त आयोग की योजनाओं एवं विभिन्न स्थायी समितियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्णय लिए गए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: विकास योजनाओं की मात्र चार फीसदी राशि ही खर्च कर पाया है जिला परिषदबैठक का संचालन जिला परिषद सभागार में हुई बैठक का संचालन करते हुए डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मो सादात अनवर ने पाटन प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद के 102 दुकानों के लंबे समय से लंबित किराये पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि बकाया किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किया जाए...