पलामू, अगस्त 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ डालटनगंज ने 30 अगस्त को शहर के चियांकी स्थित हेरिटेज स्कूल परिसर में आयोजित होने वाला मेगा ब्लड डोनेशन कैंप फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। क्लब के सचिव प्रभात कुमार अग्रवाल ने बताया कि लायन क्लब के सदस्य ज्ञान शंकर के बड़े भाई सह पलामू चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रिज के अध्यक्ष आनंद शंकर की अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आनंद शंकर के इलाज के लिए उनका पूरा परिवार रांची में मौजूद है। ऐसी कठिन एवं संवेदनशील परिस्थिति में लायंस क्लब ऑफ डालटनगंज परिवार भी उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

रक्तदान शिविर की नई तिथि पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए निर्धारित तिथि पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करना संभव नहीं हो पा रहा है। क्लब की ओ...